शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 23 Oct 2020 02:32:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष: कार्य क्षेत्र में आपकी उर्जा देखने लायक है। प्रणय संबंध में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।    
बृषभ:  जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।                 
मिथुन: अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।   
कर्क: भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी।भावुकता वश किसी सम्बन्धी की बातें मन को कष्ट पहुचा सकती हैं। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे।               
सिंह:  परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे।          

कन्या: सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आयेगा। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं।                
तुला: किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों से मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिन्तित होगा। अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनें।  
वृश्चिक: भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। सम्बन्धों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।       
धनु:  परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए सम्बन्धों को सुधारने की चेष्ठा करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।        
मकर: भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा।   
कुंभ: सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा।   
मीन: पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ सम्बन्धों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment