18 से 24 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 18 Oct 2020 12:04:38 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 से 24 अक्टूबर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


साप्ताहिक राशिफल

मेष-कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। मन कई तरह की इच्छाओं से प्रेरित हो उसे फलित करने हेतु केंद्रित होगा। व्यवहार कुशलता का भरपूर लाभ उठाएंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंता होगी।   क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं को सार्थक करेंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से दुखित होंगे। भविष्य के प्रति नकारात्मक आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। आलस्य का त्याग करें।
वृषभ-उत्साह पूर्वक नयी योजनाओं को  क्रियान्वित करेंगे। दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाववश चिंतित होंगे। आकस्मिक जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण होगा। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।

मिथुन-इस सप्ताह संवेदनशील मन पुरानी घटनाओं से प्रभावित होगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा कुछ नयी सफलताएं प्राप्त करेंगे। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। स्वयं को रचनात्मक कार्य में लगायें। शंकाए मन से निकालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कटुता की आशंका है। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कर्क-एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। प्रगति के नये अवसर प्राप्त होंगे। स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने हेतु केंद्रित होंगे। पुरानी सभी समस्याओं पर बिजय प्राप्त होगी। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। परिजनों की बातों को दिल पर न लें।   
सिंह-किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है।  राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव, किंतु बुद्धिमत्ता पूर्वक स्थितियों का सामना कर लेंगे। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। परिवार में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे।
कन्या-नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। उच्च स्तरीय लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। अत्याधिक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।   
तुला-कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समय पूर्ति हेतु केंद्रित हों। परिवार को एकजुट रखने में प्रयत्नशील होंगे। एक तरफ परिवार में छोटे-छोटे कष्टों का अभास होगा किंतु प्रियजनों के सहयोग से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील रहेंगे। ईश्वरीय आस्था से मन सुख की अनुभूति करेगा। कुछ नयी अभिलाषाएं जागृत होंगी। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनो को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय ब्यस्ततापूर्ण रहेगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।   
वृश्चिक-इस सप्ताह पुरानी बातों भूल जीवन को सकारात्मक दिशा दें। भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न होंगी। घरेलू जिम्मेदारियों में व्यय का योग है। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। रविवार एवं सोमवार को खानपान में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। उच्चस्थ संबंधों के बल पर हर स्थिति में विरोधियों पर वर्चस्व स्थापित करेंगे। राजनीतिक सक्रियता से शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।  
धनु-साधनाभाव के बीच चुनौतियां आपके समक्ष होंगी। नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु अस्थिर मन किसी कार्य में केंद्रित होने में असमर्थ होगा।
माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। यह मायावी जीवन दुख-सुख से परिपूर्ण है। अत: समझौता कर चलें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में धार्मिक कार्य होने के आसार बनेंगे। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। वक्त का अनुपम सहयोग आपको बड़ी ही मजबूती से मिल रहा है।
मकर-नैतिक कर्तव्यों के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है। कुछ नये कार्यों में  व्यस्तता बढ़ेगी। जल्दबाजी आपकी सबसे बड़ी कमी है, इसे सुधारें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होता नजर आएगा। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।  
कुंभ-प्रतिभावान होने के साथ यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। आंतरिक संतुष्टि हेतु नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग हों। ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में पूरी ऊर्जा के साथ काम करें। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।  
मीन-पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं को सोच वर्तमान प्रभावित होगा। राजनीतिज्ञों को कुछ आकस्मिक लाभ मिल सकता है। जल्द ही कठिनाइयों का समापन होंगे। कुछ खराब ग्रहों की प्रबलता से तामसी प्रवृति बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। भौतिक सुख बढ़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को आपका मन अध्यात्मिक क्षेत्र की ओर केंद्रित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी के वातावरण में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। मौसम के परिवर्तन के अनुकूल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment