बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

Last Updated 15 Oct 2020 12:02:59 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर, 2020 का राशिफल।




बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर, 2020 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता व वर्चस्व बढ़ेगा। कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। परिश्रम द्वारा नये  अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।
बृषभ : अपनी दिनचर्या को सुधारें। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। खराब संगत से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क : आकस्मिक नयी आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। समय का पूर्ण उपयोग कर उसको सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।

सिंह : वाक्यपटुता मधुर वाणी से संबंधों में प्रभावशाली होंगे। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पारिवारिक जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव से मन चिंतित होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी।
कन्या : अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।          
तुला : महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
वृश्चिक : परिवार में सुखद माहौल बनेगा। क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधियों के बीच प्यार का माहौल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नयी योजना उत्साहित करेगी।
धनु : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को खुश रखेगी।
मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होती हुई नजर आयेंगी।
कुंभ : अच्छी आशाएं क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। रोजगार में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की ब्यस्तता से मन बोझिल होगा। भौतिक जगत की चकाचौंध आप प्रभावित होंगे।
मीन : महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं। अत्याधिक कार्यों की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment