30 अगस्त से 5 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 30 Aug 2020 12:04:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अगस्त से 5 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


30 अगस्त से 5 सितम्बर, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह आपका मन भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं से परेशान होगा। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छवि को कुप्रभावित करता है। इसे सुधारें। अच्छी योजनाओं द्वारा विषम कार्यों को सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन को लेकर उत्साहित होंगे। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही न करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा है। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंता संभव। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों की सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।    
वृषभ-निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।

मिथुन-अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक करेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकरी में लोकप्रियता व प्रभुत्व बेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
कर्क-ऐसा कार्य न करें, जिससे छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। यदि आप तकनीकी क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां की आशंका है। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि इससे कार्यक्षेत्र में छवि धूमिल होगी है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।
सिंह-गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंता संभव। अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति चिंतित होंगे। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।
कन्या-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए मन प्रयत्नशील होगा। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयां एवं विरोधियों की प्रबलता संभव किंतु धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
तुला-आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुंदर कल्पनाओं से ओतप्रोत रहेगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक पूर्वक लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता से हानि संभव।
वृश्चिक-कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। बौद्धिक क्षमता से आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे व विषम स्थिति में अपने हर दायित्व को पूर्ण करेंगे। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें एवं स्वयं को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। यात्रा द्वारा लाभ होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम हेतु मन केंद्रित होगा।
धनु-मन में नये कार्यों पर केंद्रित होगा किंतु आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा।
कार्यक्षेत्र में अर्थाभाव का एहसास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कतें संभव। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन जरूरी कार्यों को कल पर न टालें। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आ रही कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। 
मकर-मिलनसार स्वभाव संबंधों में निकटता तो लायेगा परंतु अत्याधिक अपेक्षाएं संबंधों में कष्ट का अनुभव करायेंगी। कार्यों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। यर्थाथता से परे महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। घरेलू एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। किसी मांगलिक अयोजन हेतु मन समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होगा। व्यवहार कुशलता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयों का एहसास होगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों को थोड़ी उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-इस सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सगे-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। राजनीतिज्ञों को आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव हो सकेगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खानपान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment