बृहस्पतिवार, 18 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 18 Jun 2020 12:27:12 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 18 जून, 2020 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 18 जून, 2020 का राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।      
बृषभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
मिथुन : ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क : मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में स्वयं को केंद्रित करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी।   
सिंह : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।

कन्या : भावनात्मक रुप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
तुला : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन परेशान होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी।   
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्शील होंगे।  
धनु : दूसरों की प्रगति से अपने अंदर हीनता न पालें। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। 
मकर : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। अच्छे आचार-विचार से लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेभा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।   
कुंभ : कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। महत्वपूर्ण कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता पर काबू रखें।     
मीन : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment