बुधवार, 17 जून, 2020 का राशिफल

Last Updated 17 Jun 2020 05:05:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 17 जून, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 17 जून, 2020 का राशिफल

मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरासेा करें।        
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां संभव। महत्वपूर्ण कार्योंं में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।        
मिथुन : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। कार्यकुशलता व बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।          
कर्क : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा।    
सिंह : राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियीलता बढ़ेगी। नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। घर में खुशहाली होगी। 

कन्या : अच्छी आशायें आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नील होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।       
तुला : कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार लायेंगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह तय होने का योग है। व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।    
वृश्चिक : परिजनों का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।  
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। कुछ नये आय के साधन बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी।          
मकर : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिकता से मन परेशान होगा। घर में खुशहाली रहेगी।     
कुंभ : कुछ कानूनी मामले हल होते नजर आएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्य कुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नये रिश्ते के प्राति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे।
मीन : काफी सारे अवरोधित कार्य हल होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठायेंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment