शुक्रवार, 22 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 22 May 2020 12:20:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 22 मई, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 22 मई, 2020 का राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। पिछले दिनों उत्पन्न हुए व्यावसायिक अवरोध का हल ढूंढने में केंद्रित होंगे। किसी पुराने मित्र की मध्यस्तता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा।           
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का अभास होगा। कोई अच्छा अवसर मन को उत्साहित करेगा। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन : परिजनों व मित्रों के सानिध्य से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-पेशे में अवरोधित कार्य सार्थक होने का योग है। अपनी आंतरिक रचनात्मक गुणों को पहचानते हुए सही दिशा व लक्ष्य पर केंद्रित हों।
कर्क : कमजोर मनोबलवश लक्ष्य के प्रति दृढ़ता का अभाव रहेगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर भावनात्मक असंतोष पैदा होगा। किसी नई दिशा में रुचि बढ़ेगी। भौतिकता से मन प्रभावित होगा।
सिंह : संवेदनशील मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केंद्रित करें। पारिवारिक दायित्वों की  समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा।

कन्या : धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करें। आत्मबल कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित करेगा। वाणी पर नियंत्रण रखते हुए संबंधों को मधुर बनायें।
तुला : प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति आस्था बढ़ेगी। ईरीय आस्था से हर स्थिति पर विजय प्राप्त करेंगे।
वृश्चिक : परिजनों के दुख-सुख के प्रति मन में चिंता संभव। परिश्रम द्वारा आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। महत्वाकांक्षाए सफलता की राह पर संघर्ष हेतु प्रेरित करेंगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: ध्यान दें।
धनु : किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। दूसरों से आलोचनात्मक व्यवहार न करें। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। मांगलिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।
मकर : मिलनसारिता के कारण संबंधों का विस्तार होगा। जिम्मेदारियों से घिरा मन काल्पनिक आकांक्षाओं से समझौता करने में सक्षम होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा।
कुंभ : नयी स्थितियों से नयी प्रतिभा उजागर होगी। प्रयासरत् क्षेत्र में मनोवांछित सफलता न मिलने से उत्साह में कमी होगी। संबंधों के सुख के लिए नैतिक कर्तव्यों के प्रति सजग होना आवश्यक है।
मीन : पूर्वत् स्थिति में सुधार व आर्थिक लाभ संभव। परिजनों से भावनात्मक सहयोग का अभाव महसूस होगा। साथ के प्रगतिशील लोगों से ईष्या भाव ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment