मंगलवार, 19 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 19 May 2020 12:07:04 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 19 मई, 2020 का राशिफल।


मंगलवार, 19 मई, 2020 का राशिफल

मेष : स्थिति व समय के साथ समझौतावादी बने। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी रहने का प्रयत्न करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
बृषभ : पुरानी बातों को भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव। प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा।
मिथुन : भविष्य सम्बन्धित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी। पारिवारिक समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी, लेकिन ऐसी स्थिति में स्वविवेक आपका सहायक सिद्ध हो सकता है।   
कर्क : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत सम्बन्ध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। 
सिंह : किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे। लेकिन विरोधियों की सक्रीयता भी अपेक्षित है अत: सावधान रहें।

कन्या: नकारात्मक विचारों को त्याग, अपनी क्षमताओं निखारनें का प्रयत्न करें। बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें।
तुला : परिवार में किसी सदस्य की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। मन पर नियंत्रण कर कर्तव्यों के निर्वहन में केन्द्रित हो। 
वृश्चिक :  किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में मन असमर्थ होगा।  
धनु : आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। शासन सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा।
मकर : पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें।
कुंभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। उत्साहपूर्वक नयी योजनाओं में सक्रीय होंगे।
मीन :  पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment