बुधवार, 20 मई, 2020 का राशिफल

Last Updated 20 May 2020 12:06:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 20 मई, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 20 मई, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। जीवनसाथी से मतभेद संभव।
मिथुन : किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे। भविष्य संबंधी चिंता छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अच्छे विचारों से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे।
कर्क : उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नये क्षेत्र में उत्साह का अनुभव होगा। बीती बातों को सोच आपना मन व समय मत खराब करें।

सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कार्यों के अत्याधिक बोझ से मन परेशान होगा। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।
कन्या : मन भविष्य संबंधी चिंताओं से ग्रसित होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। 
तुला : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है।
वृश्चिक : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का  योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें।
धनु : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भविष्य की चिंताएं मन प्रभावी होंगी। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद स्थितियां बनेंगी।
मकर : नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग मिलेगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। परिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
कुंभ : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।
मीन : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। स्वास्थ का पूरा ख्याल करें। कुछ आर्थिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment