25 अप्रैल से 2 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 26 Apr 2020 06:30:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अप्रैल से 2 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


25 अप्रैल से 2 मई, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष- महत्वाकांक्षी कल्पनाएं मन को प्रभावित करेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। जीवन साथी की अस्वस्थता संभव। आपका मन अस्थिर व कल्पनाशील होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिनवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।     
 वृषभ- इस सप्ताह कुछ विशेष सफलताओं के आसार हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। पुरानी समस्याएं हल होंगी। अस्थिर मन पर काबू पाने की चेष्ठा करें। भौतिक सुख-साधनो की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आपका ज्यादा बोलना छबि को धूमिल करता है। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।

मिथुन-एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। पूरी तल्लीनता के साथ कार्यक्षेत्र में संलग्न होना सफलता दिलाएगा। कुछ अप्रिय बातों से कटुता संभव। अप्रत्यासित सफलता की ओर कदम बढ़ते दिख रहे हैं। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। माता के सहयोग से आपका पक्ष मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बेगी। राजनीतिज्ञों की व्यस्तताएं बढेंगी।
कर्क-प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। बढ़ती जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों को अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा। व्यावसाय में प्रतिभा निखरेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सोमवार एवं मंगलवार को आय-ब्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति  होगी।     
सिंह-अच्छे विचारों से प्रतिभा उजागर होगी। नौकरी क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञ कुछ नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन तत्पर होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुालता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय लोगों का लाभ मिलेगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।  
कन्या-अर्थाभाव जिम्मेदारियों की पूर्ति बाधक बनेगा। किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। विषम स्थितियों में संयम से काम लें। सामाजिक कार्यों के निर्वहन से लोकप्रियता बढ़ेगी।   राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।    
तुला-इस सप्ताह प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा। विद्यार्थियों के लिए समय महत्वपूर्ण कहा जाएगा। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें। किसी के मध्यस्तता से दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। संवेदीलता एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।
वृश्चिक-हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। किसी नये कार्य में रुचि से उत्साहित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-ब्यय में असंतुलन पैदा होगा। नये दायित्वो की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।  बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होगी।   
धनु-हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। एक महत्वपूर्ण सलाह है कि आप थोड़ा अपने आय-व्यय में सन्तुलन बनाने की चेष्ठा करें।
राजनीतिज्ञों को कुछ उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अवसरों का लाभ उठायें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
मकर- कुछ नये आसार अदभुत क्षमताओं का प्र्दान करेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है।मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में हो रहे बिलम्ब से मन परेशान होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं रहेंगी। रविवार एवं  सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
कुंभ-कार्यक्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति हेत केंद्रित होंगे। उच्च स्तरीय संबंधों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय काफी अनुकूल होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से मन समुचित परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावयक कार्यों में समय बर्बाद न करें।  
मीन-कुछ कर्ज मन परेशान होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। मनोबल का अभाव उत्साह में कमी लायेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। माता के स्वास्थ को लेकर मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment