शुक्रवार, 27 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 27 Mar 2020 05:04:06 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 27 मार्च, 2020 का राशिफल।


शुक्रवार, 27 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : देवी की आराधना में मन व्यतीत होगा। अच्छी योजनाओं के साथ सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। संतान संबंधी दायित्व की पूरे होंगे।
बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केंद्रित होगा। राजनीतिक सक्रियता से वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवरोधों का समय समाप्त होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है। अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधियों के बीच अच्छी छबि बनेगी।
कर्क : अक्सर दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। व्यावसायिक लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।

सिंह : नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। स्वयं की क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। सकारात्मक विचार व नये उद्देश्य हेतु स्वयं को सक्रिय करें। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बने।
कन्या : परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से गरिमा में वृद्धि होगी।
तुला : आवेश में कोई निर्णय न लें। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें।
वृश्चिक : कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता सगे-संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियन्तण्ररखें।  महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।
धनु : नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वाक्यपटुता से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा।
मकर : महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम  के अनुकूल आहार-विहार पर नियन्तण्रकरें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक कार्यों एवं संबंधों के निर्वहन में ब्यस्त रहेंगे।
कुंभ : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से प्रसन्न होंगे। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा।
मीन : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नये कार्य से काफी लोकप्रिय होंगे। कोई सुखद आसार मन प्रसन्न होगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment