बृहस्पतिवार, 26 मार्च, 2020 का राशिफल

Last Updated 26 Mar 2020 01:34:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 26 मार्च, 2020 का राशिफल।




बृहस्पतिवार, 26 मार्च, 2020 का राशिफल

मेष : एक साथ परिजनों का सानिध्य सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है।सगे-संबंधियों के बीच मधुरवाणी से मधुरता बढ़ाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलगा।        
बृषभ : परिजनों का सनिध्य प्राप्त होगा परन्तु कोई ऐसी बात न करें, जिससे संबंधों में तनाव हो। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।   
मिथुन : परिजनों का सनिध्य मिलेगा। ईवरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। भविष्य की चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।    
कर्क : मन में किसी प्रकार का भय न पालें। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ें।    

सिंह : खालीपन व एकान्त जैसी स्थिती मन को परेशान करेगी। बहुत सारे नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे। पूजा-पाठ व ईवरीय आस्था में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।       
कन्या : परिजनों का सानिध्य मिलेगा परन्तु संबंधों में मधुर वाणी पर ध्यान दें। ईरी आस्था व पारम्परिक कार्यों में दिन व्यतीत होगा। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें।    
तुला : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।  
वृश्चिक : ईवरीय आस्थ में मन लीन होगा। कुछ अच्छे विचार मन को उत्साहित करेंगे। भावनात्मक रुप से मन में एकाकीपन का एहासास होगा। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। 
धनु : निर्मल मन के साथ अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहेंगे। ईवरीय आस्था में मन पूरी तरह से लीन होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।     
मकर : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार करेगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
कुंभ : मन धार्मिकता व अध्यात्मिकता में लीन होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव।
मीन:  पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी से अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment