बुधवार, 19 फरवरी, 2020 का राशिफल

Last Updated 19 Feb 2020 04:38:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 19 फरवरी, 2020 का राशिफल।


बुधवार, 19 फरवरी, 2020 का राशिफल

मेष : महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
बृषभ : सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अच्छे समय की शुरुआत होगी। महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव।
मिथुन : भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान होंगे।    
कर्क : किसी नये क्षेत्र में नये उत्साह का अनुभव होगा। बीती बातों को सोचकर अपना समय व मन खराब न करें। उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।  जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।

सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। कायरे के अत्याधिक बोझ से मन बोझिल होगा।
कन्या : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मन भविष्य संबंधी चिंताओं से ग्रसित होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  
तुला : बिगड़े संबंधों में सुधार के आसार बनेंगे। किसी वस्तु के खोने या आर्थिक हानि की आशंका है। निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने।     
वृश्चिक : मधुरवाणी से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। निर्थक वाद-विवाद से दूर रहने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  
धनु : भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। राजनीतिज्ञों के लिए लाभप्रद आसार हैं। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें   
मकर : परिजनों का सानिध्य व भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। पारिवारिक कायरें में व्यस्तता बनी रहेगी।    
कुंभ : सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिजनों की चिरंताएं मन पर प्रभावी होंगी।    
मीन : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों की क्रियाशीलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। कुछ आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment