बृहस्पतिवार, 26 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 26 Dec 2019 12:08:49 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 26 दिसम्बर, 2019 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 26 दिसम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है।  ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें।
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
मिथुन : राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। भविष्य की चिन्ताएं मन पर दबाव बनाएंगी। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें।   
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिन्ता छोड़ वर्तमान में केन्द्रित होवे। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।  
सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। स्वास्थ के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।    

कन्या: निराशावादी बिचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ के प्रति सचेत रहे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। भावनात्मक रुप से मन मे एकाकीपन का एहशास होगा।  
तुला : जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। अत्यधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
धनु : संबंधों में मधुरवाणी का प्रयोग करें। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। दूसरों की प्रगति से अपने अन्दर हीनता न पालें।     
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। स्वास्थ का पूरा ख्याल करें। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा।      
कुंभ : भावुक्ता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। संबंधों में नैतिक कर्तब्यों बिमुख न हो। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।
मीन : पारिवारिक चिन्ताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment