5 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 05 Nov 2019 12:02:44 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 5 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


5 नवम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
बृषभ : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन में चिंता संभव।
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा।
कर्क : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।

सिंह : कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। मान-प्रतिष्ठा एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव।
कन्या : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। सगे-संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।
तुला : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें साथ ही बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। किसी विपरीतलिंगी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
धनु : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
मकर : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। आये के नये स्रोत बनेंगे। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी।
कुंभ : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।
मीन : राजनीतिक सरगर्मियों से व्यस्तता बढ़ेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment