जानिए 6 नवम्बर, 2019 का राशिफल

Last Updated 06 Nov 2019 06:02:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 नवम्बर, 2019 का राशिफल।


6 नवम्बर, 2019 का राशिफल

मेष : कार्य-पेशे में प्रगति का योग है। विद्यार्थियो के लिए अनुकूल समय होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।     
बृषभ : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।    
मिथुन : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर है।      
कर्क : अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओ की पूर्ति होने के आसार हैं।  

सिंह : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।  
कन्या : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशान्ति का माहौल बनेगा। पारिवारक संबंधों में असंतोष की आशंका है। आपका अत्याधिक बोलना या फिर बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है।         
तुला : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।       
वृश्चिक : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। मन सुन्दर कल्पनाओं से प्रभावित होगा।      
धनु : राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ नयी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में ध्यान दें।    
मकर : मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी भी कार्य को छोटा समझने की भूल न करें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
कुंभ : कुछ नये संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए काफी लाभकरी दिखाई दे रही है। राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में सक्रियता काफी तेज होगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दवाब बनाएंगी।    
मीन : आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति होने के आसार हैं। बीते हुए समय को भूलकर, समय के साथ जो चलने का प्रयास करें। स्वयं को सकारात्मक दिशा दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment