बुधवार, 2 अक्टूबर, 2019 का राशिफल

Last Updated 02 Oct 2019 02:00:30 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 2 अक्टूबर, 2019 का राशिफल।


बुधवार, 2 अक्टूबर, 2019 का राशिफल


मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। भाग्य से प्राप्त अच्छी बुरी सभी स्थितियों के साथ समझौतावादी बने विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें।         
बृषभ : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। थोड़ा संयमी व धैर्यवान बने। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। घर में खुशहाली रहेगी।       
मिथुन : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नीरस स्वभाव के कारण रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में असमर्थ होंगे। प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन भाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।        
कर्क : काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। परिवारिक प्रसन्नता बढ़ेगी। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।
सिंह : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनायें। 

कन्या : सकारात्मक सोच को अपनाते हुए जीवन को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।           
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाए। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। प्रणय संबंध में परिजनों का विरोध होगा।       
वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन को निराश करेगी। किसी कार्य में सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ संभव। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग संभव।   
धनु : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: व्यावहारिक बने।    
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव।      
कुंभ : परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन में चिंता संभव। मस्त-मौला मन ब्यर्थ के कार्यों में समय जाया कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है।
मीन : महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता जैसी स्थिति मन में निराशा पैदा करेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कर्जदारों से मन परेशान होगा। नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment