25 से 31 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 25 Aug 2019 06:15:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 से 31 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल।


25 से 31 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में सफलताओं मिलेंगी और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।   
वृषभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  परेशान होगा। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।    

मिथुन-इस सप्ताह  धार्मिक व सामाजिक कार्यों में केंद्रित होंगे। परिवारिक उलझनो को सुलझाने हेतु तत्पर होंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नये कार्य में रुचि से मन उत्साहित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-आर्थिक सुदृढ़ता हेतु नयी योजनाओं पर केंद्रित होंगे। कुछ पुरानी मार्मिक बातें मन को दुखित करेंगी। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।    
सिंह-इस सप्ताह नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। राजनीतिज्ञों लोग  भविष्य को लेकर दुबिधाग्रस्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। 
कन्या-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा। आर्थिक चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। मुश्किल स्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।      
तुला-इस सप्ताह भौतिक सुदृढ़ता हेतु मन नयी योजनाओं पर केंद्रित होगा। किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें।  अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी मांगलिक कार्य के आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु केंद्रित होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। 
वृश्चिक-कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो गा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।  
धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। व्यावसायिक व्यस्तता निजी जरूरतों के प्रति पूर्ति में समयाभाव आड़े आएगा।
रविवार एवं सोमवार को निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्यों का मन पर दबाव होगा। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-घर-परिवार में मांगलिक आयोजन की तैयारी जोरों पर होगी। सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। अच्छी संभावनाएं मन में उमंग का संचार करेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्य क्षेत्र में आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
कुंभ-महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की समुचित पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन की व्यस्तता बढ़ेगी। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनेगा। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। कुछ अप्रिय बातों से कटुता की आशंका है। राजनीतिज्ञों के समय अनुकूल रहेगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से निकटता व सक्रयता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। 
मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। संतान संबंधी दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आर्थिक अभाववश मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment