18 से 24 अगस्त, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 18 Aug 2019 05:34:03 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 से 24 अगस्त, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल।


18 से 24 अगस्त, 2019 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताओं से प्रभावित रहेंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियों की आशंका है। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में छबि कुप्रभावित हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्चस्तरीय लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति  होगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी।   
वृषभ-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में व्यय का योग है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे। किसी नये कार्य के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।     

मिथुन-इस सप्ताह कुछ चिढ़चिढ़े से नजर आ सकते हैं। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु केंद्रित होंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। श्रेष्ठजन से भावनात्मक कष्ट संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रे में समुचित परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
कर्क- इस सप्ताह अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। पुरानी समस्याओं के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं   मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से  लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।    
सिंह- इस सप्ताह कोई लंबी दूरी की यात्रा का योग है। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। नये कार्य में रुचि से उत्साहित का संचार होगा। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने हेतु केंद्रित होंगे। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन का  भी योग है। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।  
कन्या-बढ़ती जिम्मेदारियों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिंतित होगा। नये आसारों से  क्षमता में वृद्धि होगी। स्वास्थ के प्रति सावधानी अपेक्षित है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों से राजनीतिक क्षेत्र में निकटता सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता द्वारा संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।     
तुला-इस सप्ताह नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियों के लिए समय व्यस्ततापूर्ण होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव।  परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। रोजगार क्षेत्र में किये गये प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
वृश्चिक-रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन को बोझिल होगा। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लांछन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें। रोजगार संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। जीविका क्षेत्र में अति व्यस्तता रहेगी।  
धनु-कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरूरतों की पूर्ति में समयाभाव आड़े आएगा।
कार्यक्षेत्र व्यक्तित्व में बदलाव जरूरी है क्योंकि कार्य की पुरानी स्थितियां बदल गई हैं। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। आवेश में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यें से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सुखद वातावरण होगा।
मकर-पुरानी मार्मिक बातें आपका पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अच्छी संभावनाएं मन में नये उमंग का संचार करेंगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि निकट संबंधोंमें कटुता ला सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। नये दायित्वों की वृद्धि से मन  उसकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-उच्चस्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिक सक्रियता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। रविवार एवं मंगलवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।  
मीन-इस सप्ताह अदभुत उत्साह नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में नयी युक्तियों पर केंद्रित होंगे। विषम स्थिति में भी धैर्य अथवा संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी के भावनात्मक सहयोग से ऊर्जावान बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment