सोमवार, 1 अप्रैल, 2019 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 01 Apr 2019 04:33:11 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 1 अप्रैल, 2019 का राशिफल/पंचांग।


सोमवार, 1 अप्रैल, 2019 का राशिफल/पंचांग

मेष : पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज  लेकर आएंगी।
बृषभ : नाजुक संबंधों मे भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से भेंट संभव।            
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी खराब के व्यवहार से कष्ट संभव।             
कर्क : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह : रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।        

कन्या : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।         
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
वृश्चिक : जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।     
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
मकर : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।   
कुंभ : रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों के कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।       
मीन : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment