जानिए साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

Last Updated 30 Dec 2018 06:10:29 AM IST

रविवार, 30 दिसम्बर, 2018, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:13, काशी-प्रात: 06:42, कानपुर-प्रात: 06:56, पटना-प्रात: 06:34, देहरादून-प्रात: 07:13, गोरखपुर-प्रात: 06:44, लखनऊ-प्रात: 06:54 बजे।


जानिए साप्ताहिक राशिफल, आज का दिन और पंचांग

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:33, काशी-सायं 17:17, कानपुर-सायं 17:26, पटना-सायं 17:08, देहरादून-सायं 17:26, गोरखपुर-सायं 17:13, लखनऊ-सायं 17:22 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली- सायं 01:45, काशी-सायं 01:19, कानपुर-सायं 01:31, पटना-सायं 01:10, देहरादून-सायं 01:42, गोरखपुर-सायं 01:18, लखनऊ-सायं 01:29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 13:01, काशी-प्रात: 12:38, कानपुर-प्रात: 12:49, पटना-प्रात: 12:29, देहरादून-प्रात: 12:57, गोरखपुर-प्रात: 12:36, लखनऊ-प्रात: 12:46 बजे। राहुकालम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक। राष्ट्रीय पौष 09, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण नवमी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 16, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 22, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष नवमी (09) अर्धरात्रयोत्तर 01:36 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र प्रात: 08:24 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग प्रात: 06:56 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ होकर 05:06 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 20:17 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। अन्वष्टका, यायीजय योग समाप्त प्रात: 08:24 बजे तक।                                                                                                                                     
मौसम: उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्फबारी जारी रहेगी। अलबत्ता पूर्ववत् दिन के अपेक्षा ठंड में थोड़ी कमी संभव है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में रात्रि में ठंड व कोहरे में भीषण वृद्धि होगी। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पूर्ववत् दिन के अपेक्षा दिन का मौसम साफ होगा।

मेष-महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। पारिवारिक उलझनो को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। किसी नए कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा।     
वृषभ-कुछ नई शंकाएं पुराने सम्बन्धों में कटुता पैदा कर सकती हैं। अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। व्यावसायिक व्यस्तता से निजी जरुरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण आपका मन आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क  रहें।  रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं आपके मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय मत लें।    
मिथुन-एक साथ ढेर सारी जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केन्द्रित हो सकता है। किसी नए ब्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ.ेगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। 
कर्क-नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगे। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे।  संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ सम्बन्धों में कटुता ला सकता है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बढ़ती जिम्मेदारियों के पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार के दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे। 
सिंह-सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कुछ अप्रिय बातों से सम्बन्धों में कटुता की आशंका है। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखो में बृद्धि होगी। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपने ब्यवहारकुशलता से सम्बन्धो में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की व्यस्तता होगी। सभी परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। मुश्किल से मुश्किल परीस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। कुछ राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल से मत लें।  
तुला-बड़ा ही सुखद व मांगलिक सप्ताह होगा। सभी परिजनों के एकत्रित होने से उत्साह में वृद्धि होगी। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केन्द्रित होगा। कुछ भावनात्मक सम्बन्धों के लिए मन बेचैन होगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य सम्पन्न होंगे। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। बृहस्पतिवार व शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं।
वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग हैं। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। सुन्दर संभावनाएं मन में नए उमंग का संचार करेंगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का समय है। कुछ नए आय के साधन सुलभ होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ.ेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। सोमवार व मंगलवार को आय-ब्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद हो सकती है। राजनैतिक सक्रीयता बढ.ेगी। नए धनागम का स्रोत बनाएगा। आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगा।  रोजगार क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का समय हो सकता है।  शिक्षा-प्रतियोगिता के दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुब्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे।
मकर-महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय के योग हैं। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवायें। पारिवारिक जिम्मेदारियों की व्यस्तता बढ.ेगी। सोमवार व मंगलवार केा परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। परिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रीयता से आपकी लोकप्रियता बढ.ेगी। शुक्रवार व शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है अत: इसमें सुधार लाएं। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व के पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-नए आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।  स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। अच्छे बिचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। राजनैतिक क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। बढ.ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक श्रम वश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिन्तित होगा।
मीन-इस सप्ताह भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक ब्यय के योग हैं। आर्थिक कठिनाईयां आपको परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह सम्बन्धों में मधुरता लाएगा।  किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सम्बन्धों में कटुता न पैदा करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ सम्बन्धी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार व शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment