शुक्रवार, 28 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 28 Dec 2018 06:31:27 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 28 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।


शुक्रवार, 28 दिसम्बर, 2018 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:12, काशी-प्रात: 06:42, कानपुर-प्रात: 06:55, पटना-प्रात: 06:34, देहरादून-प्रात: 07:13, गोरखपुर-प्रात: 06:43, लखनऊ-प्रात: 06:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 05:32, काशी-सायं 05:16, कानपुर-सायं 05:24, पटना-सायं 05:07, देहरादून-सायं 05:25, गोरखपुर-सायं 05:12, लखनऊ-सायं 05:22 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात 11.45, काशी-रात 11:22, कानपुर-रात 11.33, पटना-रात 11:13, देहरादून-रात 11:41, गोरखपुर-रात 11:20, लखनऊ-रात 11:30 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:46, काशी-पूर्वा. 11:20, कानपुर-पूर्वा. 11:32, पटना-पूर्वा. 11:11, देहरादून-पूर्वा. 11:43, गोरखपुर-पूर्वा. 11:19, लखनऊ-पूर्वा. 11:29 बजे। राहुकाल 10:30 बजे से 12:00 बजे। राष्ट्रीय पौष 07, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण सप्तमी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 14, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 20, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी अर्धरात्रियोत्तर 03:50 बजे तक तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 10:07 बजे तक तदन्तर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरु। आयुष्मान योग पूर्वा. 11:49 बजे तक, सौभाग्य योग शुरु। चन्द्रमा सिंह राशि का पूर्ण भोगकर अप. 15:47 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त सायं 16:47 बजे तक (भूलोक), रवियोग समाप्त प्रात: 10:07 बजे तक, पुन: शुरु पूर्वा. 11:27 बजे से, यमदंष्ट्र शुरु योग सूर्योदय से, मंगल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में अप. 12:38 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तर पर्वती क्षेत्रों में कई स्थानों पर रात्रि में बर्फ गिरेगी और ठंडक बढ़ेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कई स्थानों पर कोहरा एवं बदली जैसा मौसम हो सकता है। उत्तर मैदानी इलाकों में काफी ठंड एवं कोहरे में वृद्धि होगी।

मेष : योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। अच्छी योजनाओं के साथ सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। संतान संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वो की पूर्ति होगी।
बृषभ : राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन तत्पर होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
मिथुन : मौसम के परिवर्तन से अनुकूल स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अच्छी भावनाओं से सगे-संबंधियों के बीच अच्छी छबि बनेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा।
कर्क : परिजनों से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। व्यावसायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बिना वजह दूसरों की आलोचना करना अच्छी बात नहीं है। बिद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।
सिंह : प्रतिभाओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। सकारात्मक विचार व नये उद्देश्य हेतु स्वयं को सक्रिय करें। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बने। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा।
कन्या : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।
तुला : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें और क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें।
वृश्चिक : कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बनेंगी। अत: इस पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण कार्योंं में आलस्य न करें। 
धनु : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। वाकपटुता से संबंधों में लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर : मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण करें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे।
कुंभ : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। शासन-सत्ता के लोगों से निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।
मीन : किसी नये कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सचेत रहें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment