सोमवार, 31 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 31 Dec 2018 05:55:20 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 31 दिसम्बर, 2018 का राशिफल/पंचांग।


सोमवार, 31 दिसम्बर, 2018 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:13, काशी-प्रात: 06:43, कानपुर-प्रात: 06:56, पटना-प्रात: 06:35, देहरादून-प्रात: 07:14, गोरखपुर-प्रात: 06:44, लखनऊ-प्रात: 06:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:34, काशी-सायं 17:18, कानपुर-सायं 17:26, पटना-सायं 17:09, देहरादून-सायं 17:27, गोरखपुर-सायं 17:14, लखनऊ-सायं 17:23 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 02:43, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 02:16, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:28, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 02:07, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 02:41, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:16, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 02:26 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 13:37, काशी-अप. 13:16, कानपुर-अप. 13:26, पटना-अप. 13:07, देहरादून-अप. 13:32, गोरखपुर-अप. 13:13, लखनऊ-अप. 13:23 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।र्
राष्ट्रीय पौष 10, शक् संवत् 1940। पौष कृष्ण दशमी, संवत् 2075, सौर (धनु) पौष मास की 17, प्रविष्टें। रवि-उस्सानी 23, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। हेमन्त ऋतु। पौष कृष्ण पक्ष दशमी (10) अर्धरात्रयोत्तर 01:17 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र प्रात: 08:18 बजे तक, तदन्तर स्वाती नक्षत्र प्रारम्भ। सुकर्मा योग अर्धरात्रयोत्तर 03:42 बजे तक, तन्तर धृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि मे ही संचरण करेगा। भद्रा अपराहन् 13:26 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 01:17 बजे तक (पाताल), पाश्र्वनाथ जयन्ती (जैन), यायीजय योग अर्धरात्रयोत्तर 01:17 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक।                                                            
मौसम: उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन के अपेक्षा ठंड और कोहरे बढ़ेगी और कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरना जारी रहेगा।

मेष : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।        
बृषभ : किसी बिपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका के क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों मे ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें।           
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।            
कर्क : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह : नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।       
कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।        
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। दूसरो की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।     
धनु : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता।
मकर : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।   
कुंभ : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। विरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। रोजगार की समस्या से मन चिन्तित होंगा।      
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment