मंगलवार, 30 अक्टूबर, 2018 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 29 Oct 2018 11:54:33 PM IST

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:31, काशी-प्रात: 06:04, कानपुर-प्रात: 06:16, पटना-प्रात: 05:56, देहरादून-प्रात: 06:30, गोरखपुर-प्रात: 06:04, लखनऊ-प्रात: 06:14 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:37, काशी-सायं 17:18 , कानपुर-सायं 17:28, पटना-सायं 17:09, देहरादून-सायं 17:32, गोरखपुर-सायं 17:15, लखनऊ-सायं 17:25 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 22:43 , काशी-रात्रि 22:25, कानपुर-रात्रि 22:34, पटना-रात्रि 22:16, देहरादून-रात्रि 22:36, गोरखपुर-रात्रि 22.21, लखनऊ-रात्रि 22.31 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:52, काशी-पूर्वा. 11:21, कानपुर-पूर्वा. 11:35, पटना-पूर्वा. 11:13, देहरादून-पूर्वा. 11:52, गोरखपुर-पूर्वा. 11:23, लखनऊ-पूर्वा. 11:33 बजे। राहुकाल 03:00 से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय कात्तिर्क 08, शक् संवत् 1940। कात्तिर्क कृष्ण षष्ठी, संवत् 2075, सौर (तुला) कात्तिर्क मास की 14, प्रविष्टें। सफर 20, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। कात्तिर्क कृष्ण पक्ष षष्ठी अप. 13:08 बजे तक तदन्तर सप्तमी तिथि शुरु। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 03:51 बजे तक तदन्तर पुष्य नक्षत्र शुरु। सिद्ध योग सायं 17:15 बजे तक तदन्तर साध्य योग शुरु। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 22:10 कर्क राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा शुरु अप. 13:08 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 24:09 बजे तक (स्वर्ग), चेहल्लुम त्रिपुष्कर योग अप. 13:08 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 03:51 बजे तक, रवियोग समाप्त अर्धरात्रियोत्तर 03:51 बजे तक, शुक्रोदय पूर्व में सायं 18:43 बजे।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र द्वारा राशिफल

मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों में मौसम साफ व सामान्य होगा। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों हल्की वर्षा संभव।

मेष : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंध प्रगाढ़ होंगे। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध संभव। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।        
बृषभ : अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।      
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। उच्चस्तरीय लोगों के सानिध्य से आपका मनोबल मजबूत होगा। 
कर्क : समय व स्थिति के अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। आलस्य कतई न करें।          
सिंह : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।       
कन्या : आर्थिक सबलता हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।    
तुला : सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आलस्य न करें।   
वृश्चिक : कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।
धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपने व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कायार्ें के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा।
कुंभ : पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। सुन्दर सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।   
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र
सहारा न्यूज ब्यूरो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment