Chris Evans: एक ही हफ्ते में दूसरी बार शादी

Last Updated 13 Sep 2023 06:39:25 PM IST

'कैप्टन अमेरिका' के हीरो क्रिस इवांस ने 9 सितंबर को ही गर्लफ्रेंड अल्बा बैपतिस्ता से शादी की थी, और अब इसी हफ्ते वह दोबारा शादी करने जा रहे हैं।


'कैप्टन अमेरिका' के हीरो क्रिस इवांस ने 9 सितंबर को ही गर्लफ्रेंड अल्बा बैपतिस्ता से शादी की थी, और अब इसी हफ्ते वह दोबारा शादी करने जा रहे हैं।
दुनिया को बचाने के लिए थॉर का हथौड़ा लेकर 'थानोस' से लड़ने वाले 'कैप्टन अमेरिका' जिसे रील लाइफ में प्यार तो हुआ लेकिन कभी शादी नहीं कर सके। वो अब रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हॉलीवुड के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' कहे जाने वाले एक्टर क्रिस इवांस ने 9 सितंबर को 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड अल्बा बैप्टिस्टा से गुपचुप शादी की थी। अब खबर है कि वह क्रिस इवांस अल्बा से दोबारा शादी करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह पढ़िए...इस वजह से होगी दूसरी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 42 वर्षीय क्रिस इवांस ने दोबारा शादी का फैसला अल्बा की फैमिली और दोस्तों की वजह से किया है। वह इस हफ्ते यानी 17 सितंबर तक किसी भी तारीख में पुर्तगाल में दोबारा शादी करेंगे। वहां अल्बा बैप्टिस्टा के घरवाले और दोस्त जश्न में शामिल होंगे। इसके बाद क्रिस इवांस और अल्बा हनीमून पर रवाना होंगे।

मीडिया सूत्र ने बताया कि अल्बा के घरवाले मैसाचुसेट्स में हुई उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। इसलिए क्रिस इवांस और अल्बा ने दूसरी बार फंक्शन रखने का फैसला किया है। बता दें कि, क्रिस इवांस और अल्बा की 9 सितंबर को हुई शादी में परिवार के अलावा 'एवेंजर्स' को-स्टार्स रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ और जेरेमी रेनर शामिल हुए थे। शादी में आने वाले मेहमानों से एक खास एग्रीमेंट साइन करवाया गया था, जिससे की शादी की तस्वीरें या कोई डिटेल लीक न हो। यहां तक कि सभी मेहमानों के फोन भी लेकर रख लिए गए थे।

क्रिस और अल्बा बैप्टिस्टा की उम्र में काफी अंतर है। क्रिस जहां 42 साल के हैं, वहीं अल्बा 26 साल की हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, दोनों एक-दूसरे को करीब दो साल से डेट कर रहे थे। दोनों के अफेयर की अफवाह पहली बार नवंबर 2022 में उड़ी थी, जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर में एक साथ घूमते हुए देखा गया था। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए इस साल जनवरी में क्रिस और अल्बा ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक-दूसरे को 'बेबी' और 'बेब' कहते नजर आ रहे थे।

समय डेस्क लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment