Gurucharan Singh: 25 दिन बाद घर वापस लौटे तारक मेहता के 'रोशन सोढ़ी', गुरुचरण सिंह बोले- धार्मिक यात्रा पर निकले थे

Last Updated 18 May 2024 10:11:14 AM IST

टीवी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले लापता अभिनेता गुरुचरण सिंह 24 दिन के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे और इस दौरान वह पंजाब के कई गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों में गए।

अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर लौट आए।

उन्होंने कहा कि उनका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया गया है और वह ठीक हैं।

अभिनेता (51) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे। पालम इलाके में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया था।

पुलिस ने इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की थी।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment