Jiah Khan Suicide Case Verdict: जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली को बड़ी राहत, CBI कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान खुदकुशी मामले में अभिनेता सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। मुंबई की सीबीआई(CBI) कोर्ट ने आज यह फैसला सुनाया।
![]() |
जिया तीन जून 2013 को अपने घर में मृत मिली थीं। अभिनेता सूरज पंचोली (32) पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जिया खान की खुशकुशी मामले में साल 2019 में मुकदमा शुरू हुआ और 20 अप्रैल 2023 को सुनवाई पूरी हो गई।
जिया खान ने 3 जून 2013 को जुहू स्थित अपने घर में आत्महत्या की थी और इसके लिए सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।
तकरीबन 10 साल बाद मुंबई की सीबीआई अदालत ने इस मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है।
सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश ए. एस. सयैद ने शुक्रवार को कहा कि सबूतों के अभाव के कारण अदालत पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती।
मुंबई: जिया खान आत्महत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अभिनेता सुरज पंचोली को बरी किया। pic.twitter.com/8TuvM8hzYS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2023
जिया खान की मां राबिया खान ने अभियोजन पक्ष द्वारा इसे आत्महत्या का मामला बताए जाने का विरोध करते हुए दावा किया कि उनकी बेटी की हत्या की गई। अदालत के फैसले के बाद उन्होंने कहा कि फैसला आश्चर्यजनक नहीं है और बेटी को न्याय दिलवाने के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
#WATCH आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पर फैसला आया लेकिन सवाल अभी भी है कि मेरी बेटी की मौत कैसे हुई? मैंने शुरू से कहा है कि यह हत्या का मामला है। मैं हाई कोर्ट जाऊंगी: जिया खान आत्महत्या मामले पर फैसला आने के बाद उनकी मां राबिया खान, मुंबई pic.twitter.com/IvRq8t1ylf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2023
सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश ए। एस। सैयद ने शुक्रवार को कहा कि सबूतों के अभाव के कारण अदालत पंचोली को दोषी नहीं ठहरा सकती।
सूरज पंचोली अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री ज़रीना वहाब के बेटे हैं। सुनवाई के दौरान सूरज पंचोली अपनी मां के साथ अदालत में मौजूद थे।
न्यायाधीश सैयद ने सूरज को कठघरे में बुलाया और उनका नाम पूछा। इसके जवाब में अभिनेता ने सूरज कहा, तो न्यायाधीश ने उनसे अपना पूरा नाम बताने को कहा।
इस पर अभिनेता ने कहा, ‘‘सूरज आदित्य पंचोली।’’
इसके बाद न्यायाधीश ने कहा, ‘‘सबूतों के अभाव के कारण यह अदालत आपको (सूरज) दोषी नहीं ठहराती।।। बरी किया जाता है।’’ इसके बाद सूरज सिर झुकाते हुए कठघरे में बाहर आ गए।
न्यायाधीश ने राबिया खान से कहा कि वह बरी किए जाने के उनके आदेश के खिलाफ अपील कर सकती हैं। फैसला सुनाए जाने के करीब एक घंटे बाद सूरज और उनकी मां अदालत परिसर से बाहर आए।
वहीं राबिया ने अदालत में मौजूद पत्रकारों से कहा कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलवाने के लिए उनकी लड़ाई जारी रखेंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं लड़ाई जारी रखूंगी। फैसले से आश्चर्य नहीं है।।।मुझे इसकी आशंका थी। यह आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला नहीं है, यह हत्या का मामला है।’’
पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत ने फैसला पारित करने से पहले सभी सबूतों पर गौर किया। उन्होंने कहा, ‘‘ पत्रकारों के सामने आरोप लगाना बहुत आसान होता है, लेकिन सूरज के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।’’
अदालत को सुबह अपना फैसला सुनाना था, लेकिन राबिया द्वारा नए सिरे से लिखित दलीलें पेश करने के बाद फैसला दोपहर तक आ पाया।
कहा जाता है कि जिया आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज के साथ रिश्ते में थीं।
जिया ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें सूरज पंचोली का नाम शामिल था। उस वक्त एक्टर सूरज पंचोली बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे।
मामले के एक हफ्ते बाद सूरज पर आईपीसी की धारा 306 के तहत कथित तौर पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। सूरल पंचोली को इस मामले में जून 2013 में गिरफ्तार किया गया था और जुलाई 2013 में उन्हें जमानत मिल गई थी।
इसके बाद, जिया की मां राबिया खान द्वारा बार-बार दी गई दलीलों और 3 जुलाई, 2014 को बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।
मामले में अभियोजन पक्ष ने जिया की मां राबिया सहित 22 गवाहों के बयान दर्ज किए थे, जबकि वकील प्रशांत पाटिल सूरज के लिए पेश हुए थे।
अमेरिकी नागरिक जिया (25) मुंबई के जुहू स्थित अपने घर में तीन जून 2013 को मृत मिली थीं। अपने नोट में, जिया ने कथित तौर पर सूरज के साथ अंतरंग संबंधों के साथ-साथ कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की थी। जिया द्वारा कथित तौर पर लिखे गए छह पन्नों के पत्र के आधार पर सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था।
अदालत में 12 अप्रैल 2023 को दिए गए अपने अंतिम बयान में सूरज पंचोली ने कहा था कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है और वह झूठे मुकदमे तथा उत्पीड़न का शिकार हैं।
उन्होंने कहा था कि जब उन्होंने जिया की मौत के बारे में सुना तो वह टूट गए।
उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण इंसान और उस महिला को खो दिया था जिसे मैं वास्तव में बेहद प्यार करता था।’’
| Tweet![]() |