मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन

Last Updated 16 Feb 2022 07:56:47 AM IST

एक दिग्गज गायक-संगीत निर्देशक बप्पी लहरी का मंगलवार देर रात यहां निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे और उन्होंने क्रिटिकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें कुछ पोस्ट-कोविड दिक्कतों के कारण भर्ती कराया गया था।


बप्पी लहरी (फाइल फोटो)

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से अभी संगीत प्रेमी उबर भी नहीं पाए थे कि संगीत से जुड़ी सिनेमा जगत की एक और मशहूर हस्ती बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया। हिंदी और बंगाली सिनेमा की कई फिल्मों में शानदार संगीत से लोगों का मन मोहने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी अपनी जिंदादिली के लिए काफी मशहूर थे। उनके निधन से सिनेमा जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

पश्चिम बंगाल में जन्मे, लहरी ने पहली बार एक बंगाली फिल्म 'दादु' के लिए संगीत तैयार किया और फिल्म 'नन्हा शिकारी' के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी।

उन्होंने 'डिस्को डांसर' के लिए अपने चार्टबस्टिंग संगीत और 'जिमी, जिमी, आजा, आजा' गीत और बाद में 'जखमी', 'लहू के दो रंग' के लिए सुपरहिट संगीत के साथ वैश्विक प्रशंसा प्राप्त की।

उनके निधन पर बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी और बंगाली सिनेमा की कई फिल्मों में शानदार संगीत से लोगों का मन मोहने वाले संगीतकार और गायक बप्पी लहरी अपनी जिंदादिली के लिए काफी मशहूर थे। उनके निधन से सिनेमा जगत और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बप्पी बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा है, "श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था, वह विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करते थे। कई पीढ़ियों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस करते हैं। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

गृह मंत्री अमित शाह ने बप्पी लहरी के निधन पर अपनो संवेदनाएं जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, "महान गायक और संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मशहूर संगीतकार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, "लोकप्रिय संगीतकार और महान गायक बप्पी लाहिड़ी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्हें उनके प्रतिष्ठित गायन के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment