सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण, फिल्म '83' के लिए मांगी मन्नत
फिल्म '83' की शुक्रवार को रिलीज से पहले फिल्म की सह-निमार्ता दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।
![]() सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका, मांगी मन्नत |
अभिनेत्री ने बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद मांगा। पारंपरिक पोशाक पहने दीपिका को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर ले जाया गया।
इससे पहले, मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, अभिनेत्री ने अपने शानदार लुक से सबको प्रभावित किया था।
यह फिल्म 1983 के विश्व कप में पर्दे के पीछे की घटनाओं का एक नाटकीय संस्करण है।
फिल्म में रणवीर सिंह ने महान भारतीय कप्तान और महान ऑलराउंडरों में से एक कपिल देव की भूमिका निभाई है।
इसके अलावा, फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण भी कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में एक कैमियो रोल में नजर आएंगी।
इससे पहले फिल्म को जेद्दा में अपने वर्ल्ड प्रीमियर में स्टैंडिंग ओवेशन मिला था और इसके ट्रेलर को दुबई में प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण, कबीर खान, रणवीर सिंह, कपिल देव, सुनील गावस्कर और मोहिंदर अमरनाथ मौजूद थे।
फिल्म का निर्देशन कबीर खान द्वारा किया गया है।
| Tweet![]() |