सरदार उधम सिंह: दो लुक में नजर आएंगे विक्की कौशल, OTT प्लेटफार्म पर अक्टूबर में होगी रिलीज

Last Updated 25 Sep 2021 01:31:11 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ में दो अलग-अलग लुक में नजर आयेंगे।




विकी कौशल की बहु्प्रतीक्षित फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म में विकी कौशल स्­वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के रोल में हैं, जिन्­होंने जलियांवाला बाग हत्­याकांड के कसूरवार जनरल डायर को मौत के घाट उतारा था। विक्की फिल्म में दो लुक में नजर आएंगे। विक्की कौशल 21 वर्ष और 41 की उम्र वाले उधम सिंह के किरदार में नजर आयेंगे।

बताया जा रहा है कि 21 के उधम दिखने के लिए विक्­की ने खासी मेहनत की है। इसके बाद 41 की उम्र के किरदार में दिखने के लिये विक्­की फिर से वेट गेन कर लेते हैं। उन्होंने 15 से 16 किलो वेट गेन किया।

‘सरदार उधम सिंह’ में विकी कौशल के अलावा बनिता संधू और अमोल पाराशर भी हैं।

फिल्म ‘सरदार उधम सिंह’ ओटीटी प्लेटफार्म पर अक्टूबर में रिलीज होगी।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment