RRR से अजय देवगन का फर्स्ट लुक, जन्मदिन पर होगा मोशन पोस्टर रिलीज

Last Updated 30 Mar 2021 03:12:38 PM IST

निर्देशक एसएस राजामौली और उनकी आरआरआर टीम ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म के बारे में एक अपडेट साझा किया है। आरआरआर से अजय देवगन के यूनिक लुक को 2 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाएगा।


अजय देवगन(फाइल फोटो)

पैन-इंडिया फिल्म से हाल ही में अल्लुरी सीता रामाराजू की भूमिका में राम चरण का लुक जारी किया गया था और अब, टीम ने अजय देवगन के अनदेखे अवतार का मोशन पोस्टर रिलीज करने का वादा किया है।

फिल्म की टीम द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर में लिखा गया है,आरआरआर से अजय देवगन के यूनिक लुक को 2 अप्रैल के दिन रिलीज किया जाएगा।"

एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिनका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है।

यह एक पीरियड एक्शन फिल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के शुभ अवसर पर दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा।

डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है और तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment