महिला दिवस पर करीना कपूर ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

Last Updated 08 Mar 2021 01:03:57 PM IST

अदाकारा करीना कपूर खान ने सोमवार को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर अपने नवजात बेटे की पहली तस्वीर साझा की।


करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। करीना और अभिनेता सैफ अली खान के बड़े बेटे का नाम तैमूर है।

अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ ऐसा कोई काम नहीं है जो महिलाएं ना कर सकें। मेरे प्रियजन को महिला दिवस की बधाई।’’

इस श्वेत-श्याम तस्वीर में करीना ने बेटे को हाथ में ले रखा है। तस्वीर में बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की थी।

करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को 20 दिसंबर 2016 को जन्म दिया था। उस समय बच्चे का नाम तैमूर रखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर तैमूर नाम के मूल पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे । पैदा होने के कुछ समय बाद ही तैमूर इंटरनेट पर छा गए थे और आज भी पैपरात्जी चौबीस घंटे उसकी तस्वीरे लेने को बेताब रहते हैं।

49 वर्षीय सैफ ने पांच साल के प्रेम प्रसंग के बाद करीना से अक्टूबर 2012 में शादी की थी । इससे पहले उनकी शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी जिससे उनकी अभिनेत्री बेटी सारा और बेटा इब्राहिम हैं।

तैमूर अली खान के जन्मदिन पर करीना ने घोषणा की थी कि वह अपनी पहली किताब रिलीज करने वाली है। इसमें उन्होंने अपने गर्भधारण के दौरान की यात्रा के बारे में बताया है। इस किताब का नाम ‘करीना कपूर खान प्रेगनेंसी बाइबल’ होगा। करीना ने जानकारी दी थी कि यह किताब 2021 में रिलीज होगी।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment