मुंबई पुलिस ने 'मी टू' मामले में अनुराग कश्यप को भेजा समन

Last Updated 30 Sep 2020 02:13:52 PM IST

मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को अभिनेत्री पायल घोष द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए समन जारी किया है।


फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (फाइल फोटो)

कश्यप को गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए तलब किया गया है।

मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "वसोर्वा पुलिस स्टेशन द्वारा अनुराग कश्यप को 1.10.2020 के दिन पेश होने के लिए एक समन भेजा गया है।"

पायल की मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ मुलाकात के ठीक एक दिन बाद मुंबई पुलिस द्वारा कश्यप को समन जारी किया गया है। अभिनेत्री के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले और उनके वकील नितिन सतपुते भी थे।

यह आरोप लगाते हुए कि अभिनेत्री के जीवन को खतरा है, उनके वकील ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर पायल और खुद के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment