अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव

Last Updated 07 Sep 2020 09:48:14 AM IST

अभिनेता अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब उनकी अच्छी दोस्त मलाइका अरोड़ा के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।


अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा (फाइल फोटो)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनमें कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एक सूत्र ने कहा, "हां, मलाइका कोरोना जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। उनमें अभी कोई लक्षण नहीं है, फिर भी वह होम क्वारंटीन हो गई हैं।"

मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी  मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

अर्जुन कपूर ने रविवार सुबह खुद के कारोना पॉजिटिव होने की घोषणा की ही थी।

उन्होंने बताया था कि वह इस समय होम क्वारंटीन हैं।

समयलाइव डेस्क
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment