रिया के जीवन में आने के बाद ‘बदल’ गए थे सुशांत

Last Updated 13 Aug 2020 03:21:42 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनसे काफी करीब से जुड़े लोग उनकी संदेहास्पद मौत के दो महीने बाद भी सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं।


रिया के जीवन में आने के बाद ‘बदल’ गए थे सुशांत

इसी तरह का एक खुलासा सुशांत के पूर्व कुक (रसोइए) अशोक कुमार खासू ने किया है। उसने बताया कि जॉली मूड वाले भैया (सुशांत) का रिया के जीवन में आने के बाद व्यवहार बदल गया था। नेपाल के लुम्बिनी के निवासी अशोक तीन साल (2016-2019) तक सुशांत के साथ रहे। यही नहीं रिया चक्रवर्ती के सुशांत के जीवन में आने के बाद भी वह पांच महीनों तक सुशांत के कुक रहे। अशोक ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत जैसा सख्त शख्स कभी डिप्रेशन में जा ही नहीं सकता क्योंकि वह बिंदास थे।

अशोक ने कहा, ‘भैया और रिया अक्टूबर 2019 के पहले सप्ताह में यूरोप टूर पर गए थे। वे 28 अक्टूबर को लौटे थे। लौटने के बाद वह काफी बदल गए थे। तब मैं उनके साथ नहीं था लेकिन उनका केयर करने वाला नीरज और उनका नया कुक (जिसे रिया ने रखा था) केशव ने बताया कि साहब काफी बदल गए हैं और पहले की तरह जॉली नहीं रह गए हैं।’ अशोक ने बताया कि दिसम्बर-2019 में वह सुशांत की बहन मीतू और प्रियंका के साथ उनसे मिलने जब उनके घर पहुंचे तो सुशांत ने मिलने से इनकार कर दिया।
अशोक ने कहा, ‘यह बड़ा हैरान करने वाला था। सुशांत सर की अपनी बहनों के साथ जिस तरह का रिश्ता था, उसको देखते हुए मैं काफी हैरान था। मीतू दीदी तो रोने लगी थीं। सुशांत सर को जब मीतू दीदी ने मैसेज किया कि भाई हम मुम्बई में हैं और तुमसे मिलना चाहते हैं तो उन्होंने मैसेज का जवाब मैसेज से ही दिया और कहा कि अभी मैं मीटिंग में व्यस्त हूं और मिल नहीं सकता। जबकि उस समय सुशांत सर के पास कोई भी नया प्रोजेक्ट नहीं था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment