काजोल को घर पर नए दोस्त मिले
Last Updated 02 Jul 2020 12:39:12 PM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने लॉकडाउन में अपने घर में नए दोस्त बना लिए हैं। काजोल ने अपने लॉकडाउन पलों की झलकियां साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
![]() अभिनेत्री काजोल (फाइल फोटो) |
उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने दोस्त का परिचय दिया। पोस्ट में वह एक छोटी सी मूर्ति को देखती नजर आ रही हैं।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "क्वारंटीन का 100वां दिन : घर के अंदर नया दोस्त बनाया।"
हाल ही में, काजोल ने साझा किया कि लॉकडाउन हमारे बालों के बारे में सोचने के तरीके को बदल रहा है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह अपने भूरे बालों को दिखाती नजर आ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, काजोल फिल्म 'त्रिभंगा' से अपना डिजिटल डेब्यू करती नजर आएंगी।
| Tweet![]() |