दीपिका सिंह की मां कोरोना की चपेट में, सीएम केजरीवाल से लगायी गुहार

Last Updated 13 Jun 2020 01:17:12 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका सिंह की मां भी अब कोरोना की चपेट में आ गयी है और उनके इलाज के लिये उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगायी है।


दीपिका सिंह (फाइल फोटो)

दीपिका सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दीपिका बता रही हैं कि उनकी मां दिल्ली में एक ज्वाइंट फैमिली में रहती हैं। 45 लोगों का उनका बड़ा परिवार है, इसलिए एक का भी कोरोना संक्रमित होना खतरे की घंटी है।

दीपिका सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से गुहार लगाई है कि उनकी मां को किसी अच्छे अस्तपाल में एडमिट करवाया जाए। दीपिका ने दिल्ली सरकार को अपने पति का नंबर भी शेयर किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि दिल्ली सरकार उनके पति से संपर्क कर उनकी मां की तुरंत मदद करेंगे। वीडियों में दीपिका सिंह ने बताया है कि दिल्ली के कई अस्पतालों में बेड खाली नहीं है। कहीं भी उनकी मां को एडमिट नहीं किया जा रहा है। दीपिका ने बताया है कि उनके हाथ में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट भी नहीं आई है, जिसकी वजह से अस्पताल में इलाज करवाना मुश्किल साबित हो रहा है। इस समय उनकी मां का घर पर ही उपचार किया जा रहा है।इस समय दीपिका सिंह की मां की देखभाल उनकी बहन कर रही हैं।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment