रिद्धिमा कर रही पिता ऋषि कपूर को याद

Last Updated 06 May 2020 04:52:26 PM IST

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं।


(फाइल फोटो)

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पिता की कुछ मोनोक्रोम तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में ऋषि अपनी मां, दिवंगत कृष्णा राज कपूर का हाथ थामे हुए हैं।

तस्वीर के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा है, "अपने सबसे पसंदीदा से मिलते हुए।"

दूसरी तस्वीर ऋषि और नीतू की शादी की रस्मों की लग रही है।

इससे पहले रिद्धमा ने अपने बचपन के दिनों की पारिवारिक तस्वीर साझा की है।

वह अपनी मां और रणबीर कपूर के पास मुंबई आने के लिए सड़क मार्ग से दो मई को नई दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा को उड़ान की अनुमति नहीं मिली और वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समय पर मुंबई नहीं जा सकीं थी।

रिद्धिमा अपनी बेटी समारा के साथ मुंबई आई हैं।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment