वहीदा रहमान के गाने पर जाह्नवी कपूर ने किया डांस

Last Updated 26 Feb 2020 12:29:04 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वहीदा रहमान के गाने पर डांस किया है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।


बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर(फाइल फोटो)

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म‘धड़क’से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जाह्नवी आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। हाल ही में उन्हें वहीदा रहमान के एक क्लासिक गाने पर शानदार डांस करते हुए देखा गया। जाह्नवी कपूर का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो वहीदा रहमान के गाने‘पिया तोसे नैना लागे रे’पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक और महिला भी नजर आ रही है, जो हूबहू एक जैसे ही डांस स्टेप्स कर रही है। दोनों के डांस को जमकर तारीफें मिल रही हैं.। वीडियो में जाह्नवी ब्लू और व्हाइट अनारकली सूट पहले दिखाई दे रही हैं।

डांस वीडियो के कैप्शन के साथ जाह्नवी ने लिखा,‘जब आप संतुलन खो देते हैं तो आपको अंत को मजबूत बनाने के लिए ओवर ड्रामैटिक तरीका अपनाना पड़ता है‘

जाह्नवी कपूर, करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म‘तख्त’की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं इस साल जाह्नवी की तीन बड़ी फिल्में ‘गुंजन सक्सेना 'कारगिल गर्ल', राजकुमार राव के साथ ‘रूही आफजाना’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘दोस्ताना 2’ आने वाली हैं।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment