निर्भया के दोषियों की फांसी पर रोक निराशाजनक : मल्लिका

Last Updated 17 Jan 2020 11:02:47 PM IST

दिल्ली की एक अदालत द्वारा एक दिन पहले निर्भया के दोषियों की 22 जनवरी को होने वाली फांसी पर रोक लगाए जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने निराशा व्यक्त की है।


बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत

दुष्कर्म और बाल वेश्यावृत्ति पीड़ितों के पुनर्वास में सक्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का कहना है कि निर्भया के दोषियों को होने वाली फांसी पर रोक की यह खबर देश की महिलाओं के लिए निराशाजनक है।

मामले से संबंधित खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "यह कितना निराशाजनक है, देश की महिलाओं को कैसा महसूस हो रहा होगा, मैं यह महसूस कर सकती हूं। सोच कर देखिए उसके (निर्भया) परिजनों पर क्या बीत रही होगी।"

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment