अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' हरियाणा में टैक्स फ्री
Last Updated 16 Jan 2020 10:17:09 AM IST
अजय देवगन की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वारियर' को भाजपा शासित प्रदेश हरियाणा में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
|
यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के कार्यालय ने बुधवार को दी।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री ने 'तानाजी: द अनसंग वारियर' को हरियाणा में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।
वहीं महाराष्ट्र की एक मंत्री ने कहा है कि 'तानाजी: द अनसंग वारियर' को महाराष्ट्र में टैक्स फ्री किया जाएगा।
कांग्रेस नेता और मंत्री यशोमति ठाकुर ने ट्वीट किया कि इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की गई और मुख्यमंत्री कार्यालय गुरुवार को इस संबंध में एक घोषणा करेगा।
इससे पहले उत्तर प्रदेश ने मंगलवार को ही फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी थी।
| Tweet |