पंजाब में रवीना टंडन दो अन्य पर केस दर्ज
Last Updated 30 Dec 2019 07:36:24 AM IST
टीवी शो में एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं कथित तौर पर आहत करने के लिए एक हफ्ते के भीतर पंजाब में अदाकारा रवीना टंडन, निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान और कॉमेडियन भारती सिंह के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है।
![]() पंजाब में रवीना टंडन दो अन्य पर केस दर्ज |
फिरोजपुर के एसएसपी विवेक शील सोनी ने बताया कि कंबोज नगर के एक व्यक्ति की शिकायत पर आईपीसी की धारा 295 ए (जानबूझकर या दुर्भावनापूर्वक किसी धर्म या धार्मिक मान्यताओं का अपमान कर किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं का अनादर करना) के तहत इन हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अमृतसर पुलिस ने बुधवार को इन्हीं आरोपों पर टंडन, खान और सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
| Tweet![]() |