एक ही फ्रेम में नजर आई कपूर खानदान की चार पीढ़ी, करिश्मा ने शेयर की तस्वीर

Last Updated 26 Dec 2019 04:21:18 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने क्रिसमस के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें कपूर खानदान की चार पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं।


यह तस्वीर क्रिसमस लंच के मौके पर खिंचवाई गई है।

करिश्मा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, "हमारी तरफ से मैरी क्रिसमस।"

इस तस्वीर में करिश्मा कपूर और उनके पिता रणधीर कपूर, मां बबीता, बहन करीना और उनके पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर को देख सकते हैं। इसके साथ ही तस्वीर में करिश्मा और करीना के चचेरे भाई रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट संग नजर आ रहे हैं।

इनके अलावा रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर के साथ-साथ करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान सहित और भी कई लोग एक ही फ्रेम में मौजूद हैं।

फ्रेम में रणधीर और ऋषि के दिवंगत अंकल शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी भी हैं।

यह लंच पार्टी दिवंगत शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और उनकी बेटी साइरा और बेटे जहान द्वारा रखी गई थी।

 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment