निक के जन्मदिन पर प्रियंका ने लिखा यह प्यारा सा नोट

Last Updated 17 Sep 2019 07:22:37 PM IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के 27वें जन्मदिन के मौके पर एक बेहद ही प्यारा सा नोट लिखा।


अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस

सोमवार की रात को इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ वाली अपनी एक वीडियो कोलाज को साझा करते हुए लिखा, "मेरी जिंदगी की रोशनी। तुम्हारे साथ बिताया हर पल पहले से बेहतर होता है। तुम दुनिया की सभी खुशियों के हकदार हो। मेरे अब तक के मिले सभी से तुम सबसे ज्यादा उदार और प्यार करने वाले इंसान हो जिसके लिए तुम्हें धन्यवाद। मेरा बनने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। आई लव यू निक जोनस।"

प्रियंका ने साल 2018 के दिसंबर में जोधपुर के उमेद भवन में बड़े ही भव्य तरीके से निक से शादी की थी। फिलहाल प्रियंका शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की रिलीज की तैयारी में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम है।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment