कैंसर का इलाज करा कर स्वदेश लौटे ऋषि कपूर

Last Updated 10 Sep 2019 10:38:08 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर कैंसर का करीब एक वर्ष तक विदेश में इलाज कराने के बाद स्वदेश लौट आये हैं।


भारत लौटे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर पिछले लगभग एक साल से न्यूयार्क में उपचार करा रहे थे। वह बीती देर रात पत्नी नीतू कपूर के साथ स्वदेश लौटे। नीतू कपूर इलाज के दौरान उनके साथ विदेश में ही रहीं।

उन्होंने स्वदेश लौटने की जानकारी स्वयं ट्विटर पर दी।  उन्होंने लिखा, ‘‘11 माह 11 दिन बाद घर वापसी। सभी को धन्यवाद।’’ 

 

वह न्यूयार्क में इलाज के दौरान भी ट्विटर पर सक्रिय रहे और अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते रहते थे।

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment