अनिल-जैकी की जोड़ी को लेकर फिल्म बनायेंगे सुभाष घई

Last Updated 04 Sep 2019 12:52:30 PM IST

सुभाष घई ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ को लेकर सुपरहिट फिल्म राम-लखन बनायी थी। वह अब एक बार फिर दोनों अभिनेताओं को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।


अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ (फाइल फोटो)

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार सुभाष घई एक बार फिर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की सुपरहिट जोड़ी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह एक मैसेज के साथ बेहद ही हंसी-मजाक वाली क्राइम स्टोरी है जिसके माध्यम से दर्शकों को एक संदेश भी दिया जाएगा। फिल्म का शीषर्क ‘राम चंद किशन चंद’ है।

सुभाष घई ने बताया कि यह राम लखन की सीक्वल नहीं है। मैंने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को ‘राम चंद किशन चंद’ की कहानी सुनाई है। उन्हें इसकी कहानी, पटकथा और किरदार पसंद आए, अब हमें इसकी स्क्रिप्ट पूरी करनी होगी और अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है।

यह एक मैसेज के साथ बेहद ही हंसी-मजाक वाली क्राइम स्टोरी है। इसमें भारत के दो विभिन्न राज्यों से दो पुलिसवालों की कहानी है। जिनकी उम्र पचास के लगभग है और जिनमें से एक अच्छा है और एक बुरा।

सुभाष घई ने कहा कि इस फिल्म को बनाने के लिए किसी युवा निर्देशक को लिया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल के शुरू तक शुरू होगी। मैं क्रिएटिव प्रॉड्यूसर होऊंगा और फिल्म मुक्ता आर्ट्स बैनर के तहत बनेगी। इस ब्लॉकबस्टर में इस दोनों को साथ देखे जाने का मुझे इंतजार है।
 

 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment