रोहित शेट्टी के करियर की सबसे कामयाब फिल्म बनी सिंबा, कमाई इतनी बड़ी रकम

Last Updated 16 Jan 2019 01:41:47 PM IST

बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्म बन गयी है।


'सिंबा' बनी रोहित शेट्टी की सबसे बड़ी हिट

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘सिंबा’ 28 दिसंबर को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में रणवीर और सारा अली ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। सिंबा ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 150.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म अब भारतीय बाजार में 228 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
 
सिंबा ने रोहित की चेन्नई एक्सप्रेस के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। उनकी चेन्नई एक्सप्रेस का लाइफटाइम कलेक्शन 227.13 करोड़ था।
 
सिम्बा रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी आठवीं फिल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री की है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सिंबा 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी।
 

वार्ता
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment