प्रियंका चोपड़ा को अद्भुत महिला मानती हैं आशा भोसले
Last Updated 27 Aug 2017 05:14:12 PM IST
बॉलीवुड की जानी-मानी पाश्र्वगायिका आशा भोंसले, बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अद्भुत महिला मानती हैं.
![]() बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो) |
बॉलीवुड की जानी-मानी पाश्र्वगायिका आशा भोंसले ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की. आशा भोसले ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, अद्भुत महिला. मेरा मतलब प्रियंका चोपड़ा से है.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, आशा ताई आप बेहतरीन हो. आपके प्यार और शब्दों के लिए धन्यवाद. आपका आशीर्वाद काफी है.
बॉलीवुड के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी अच्छी पहचान कायम की है. इस अदाकारा और खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री का तो पूरा भारत मुरीद है.
Tweet![]() |