लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने से परेशान एक टीवी कलाकार ने आत्महत्या की

Last Updated 17 May 2020 01:51:25 AM IST

लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने और कर्ज से परेशान 32 वर्षीय एक टीवी कलाकार ने नवी मुंबई के पास मौजूद खारघर स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


लॉकडाउन के दौरान काम नहीं मिलने से परेशान एक टीवी कलाकार ने आत्महत्या की

एक अधिकारी ने बताया कि खारघर के स्वप्नपूर्ति कॉम्पलेक्स में रहने वाले मनजोत सिंह ने शुक्रवार रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सिंह की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देख कर शोर मचाया, लेकिन शायद कोरोना वायरस महामारी के डर से मदद के लिये कोई नहीं आया।

मौके पर पहुंची पुलिस सिंह को नजदीक के एक अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह कर्ज के बोझ तले दबाव हुआ था और लॉकडाउन के कारण उसे कोई काम भी नहीं मिल पा रहा था।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment