मलाइका के लिए अर्जुन ने कहा, 'उसके पास है मेरा दिल'
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिलहाल न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। इन लम्हों की खूबसूरत तस्वीरों को दोनों ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर भी कर रहे हैं।
![]() अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा |
अर्जुन द्वारा ली गई एक तस्वीर में डिनर टेबल पर बैठी मलाइका एक हार्ट शेप लाल रंग के बैग से अपने चेहरे को छिपाए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है, "वाकई में उसके पास मेरा दिल है।"
मलाइका का इंस्टाग्राम फीड यह बताता है कि उन्होंने न्यूयॉर्क के प्राइड परेड में हिस्सा लिया था और अर्जुन ने इसकी कई तस्वीरें भी ली थीं।
एक तस्वीर जिसमें मलाइका क्रॉप टॉप में नजर आ रहीं थीं, उस पर अर्जुन ने कमेंट किया, "फोटो का श्रेय?"
इसी सप्ताह के प्रारंभ में ही मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारा।
अर्जुन को उनके 34वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए मलाइका ने दोनों की एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया था।
| Tweet![]() |